• 20/08/2024

विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत खारिज, न्यायिक रिमांड बढ़ी, जानें कितने दिनों तक रहना होगा जेल में

विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत खारिज, न्यायिक रिमांड बढ़ी, जानें कितने दिनों तक रहना होगा जेल में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने देवेंद्र यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड की अवधि 7 दिन और बढ़ा दी है।

बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को 11 घंटे तक चले हाईवोल्टेड ड्रामे के बाद भिलाई नगर विधायक को उनके सेक्टर 5 स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। देवेंद्र यादव पर पुलिस ने धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 120बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा करने की सजा), 186 (किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य पालन से रोकना), 353 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य पालन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 307 (हत्या का प्रयास) और भारतीय दंड संहिता तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला

जैत खाम को क्षति पहुंचाने के मामले में 10 जून को सतनामी समाज ने बलौदाबाजार में प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनका विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। भीड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़े 150 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके साथ ही हिंसक भीड़ ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस हिंसक प्रदर्शन से पहले एक सभा हुई थी। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। विधायक देवेंद्र यादव पर इस दौरान उकसावे पूर्ण भाषण देने का आरोप है।

इस मामले में पुलिस अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी भी शामिल हैं।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…