• 20/08/2024

ठाणे में बच्चियों के यौन शोषण पर फूटा लोगों का आक्रोश, ट्रेनों की आवाजाही हुई बंद, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

ठाणे में बच्चियों के यौन शोषण पर फूटा लोगों का आक्रोश, ट्रेनों की आवाजाही हुई बंद, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुई यौन शोषण की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है, आरोपियों के खिलाफ लोगों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुंबई जाने वाली ट्रेन को रोक दिया। जमकर हुई विरोध प्रदर्शन में ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरीके से बंद हो गई है। इसके बाद राज्य के डिप्टी सीएम ने लोगों को समझाइश देते हुए घटना की जांच के आदेश दिए।

जानकारी के अनुसार बदलापुर शहर में कुछ दिन पहले एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। बच्चियों की उम्र तीन से चार है। विरोध में आज बदलापुर शहर बंद कर दिया गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित प्रदर्शनकारी स्टेन के पास पटरियों पर आ गए और ट्रेनों को रोक दिया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाए। पुलिस और अन्य अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

गुस्साए प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी देने की मांग की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…