• 22/08/2024

महापौर की जाएगी कुर्सी? जांच के बाद छानबीन समिति ने जाति प्रमाण पत्र किया निरस्त

महापौर की जाएगी कुर्सी? जांच के बाद छानबीन समिति ने जाति प्रमाण पत्र किया निरस्त
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोरबा के महापौर को बड़ा झटका लगा है। जांच के बाद उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। साल 2019 में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी रितु चौरसिया ने कोर्ट में याचिका दायर कर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी।

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने हाई पावर कमेटी को राजकिशोर प्रसाद के ओबीसी प्रमाण पत्र की जांच का निर्देश दिया था। जिसके बाद उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने दस्तावेजों की जांच के बाद महापौर के जाति प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया।

दरअसल साल 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के पार्षदों की संख्या बल ज्यादा होने के बावजूद पार्टी की प्रत्याशी रितु चौरसिया हार गई थीं। कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद को बीजेपी पार्षदों की क्रॉस वोटिंग का फायदा मिला और वे महापौर निर्वाचित हो गए। जिसके बाद रितु चौरसिया ने कोर्ट में याचिका दायर कर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को चैलेंज किया था।

आपको बता दें 6 दिसंबर 2019 को अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने राजकिशोर प्रसाद को ओबीसी वर्ग का स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया था।

Related post

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित…

Spread the loveदुर्ग। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे…

Spread the loveशिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर…

Spread the loveBRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री ग्लोबल साउथ की आवाज…