• 22/08/2024

Breaking: एम्स में 11 दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद काम पर लौटे

Breaking: एम्स में 11 दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद काम पर लौटे
Spread the love

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में हड़ताल में गए नई दिल्ली रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन काम पर लौट आया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया। जिसके बाद सभी डॉक्टर्स अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। दिल्ली एम्स और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 11 दिनों से हड़ताल पर थे।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आज हुई सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया था। शीर्ष कोर्ट ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिसके बाद एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर अपने काम पर वापस लौटने की जानकारी दी।

एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, “हम सुप्रीम कोर्ट की अपील और आश्वासन, आरजी कर अस्पताल की घटना और डॉक्टरों की सुरक्षा के सिलसिले में उसके हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट रहे हैं।”

एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आगे कहा, “हम अदालत की कार्रवाई की सराहना करते हैं और उसके निर्देशों का पालन करने का आह्वान करते हैं। मरीजों की देखभाल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।”

ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था। 12 अगस्त को डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया था जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गयी थीं। हालांकि रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी थी।

आपको बता दें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित शासकीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज के समीनार हॉल में 9 अगस्त को अस्पताल की महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक सिविक वालंटियर को गिरफ्तार किया है। मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

Related post

कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों…

Spread the loveरायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागृह में आज ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन किया…
परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के कोटा स्थित सेवा भारती संचालित ‘मातृछाया‘…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की विशेष पहल पर पंचायत विभाग द्वारा सुदूर वनांचल के ग्राम लमनी…