• 22/08/2024

Kolkata Rape Murder Case: डॉ संदीप घोष और 4 ट्रेनी डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, CBI ने कोर्ट में दी अर्जी

Kolkata Rape Murder Case: डॉ संदीप घोष और 4 ट्रेनी डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, CBI ने कोर्ट में दी अर्जी
Spread the love

कोलकाता रेप और हत्याकांड मामले में CBI की जांच जारी है। सीबीआई ने गुरुवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के अलावा 4 अन्य डॉक्टरों के पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग की है। सीबीआई की टीम डॉ संदीप घोष और अस्पताल के 4 अन्य ट्रेनी डॉक्टर्स को लेकर सियालदह कोर्ट पहुंची।

सीबीआई की टीम ने सियालदह कोर्ट में पॉलीग्राफी टेस्ट की अर्जी दायर कर दी है। पॉलीग्राफी टेस्ट में जांच एजेंसी को जज और जिसका पॉलीग्राफी टेस्ट कराना है उसकी सहमति जरुरी होता है। सीबीआई की टीम जिन 4 डॉक्टरों के पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग की है, ये वही डॉक्टर हैं जिनके साथ मृतिका ने आखरी बार डिनर किया था।

वहीं कोर्ट में अभी आरोपी संजय राय के पॉलीग्राफी टेस्ट का मामला भी लंबित है। मामले में कोर्ट का फैसला कल आ सकता है।

इससे पहले सीबीआई ने बुधवार को संदीप घोष से 13 घंटे तक पूछताछ की। उनसे अब तक कुल 77 घंटे की पूछताछ हो चुकी है। सीबीआई 6 दिनों से संदीप घोष से पूछताछ कर रही है। वहीं अभी भी ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब संदीप घोष से मिलना बाकी है।

आपको बता दें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। जांच में डॉक्टर से रेप के बाद हत्या करने की बात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी संजय राय को गिरफ्तार किया है। कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस से लेकर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…