• 23/08/2024

कांग्रेस के हाथ से एक और नगर पालिका गई, यहां अविश्वास प्रस्ताव पास

कांग्रेस के हाथ से एक और नगर पालिका गई, यहां अविश्वास प्रस्ताव पास
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से नगरीय निकायों में धीरे-धीरे कांग्रेस की पकड़ कमजोर होते जा रही है। प्रदेश में एक और नगर पालिका की कुर्सी कांग्रेस के हाथ से चले गई। कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका में अध्यक्ष लालमुनि यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। वो अपनी कुर्सी बचाने में नाकामयाब रहीं। हालांकि यह पहले से ही तय माना जा रहा था।

आज शुक्रवार 23 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका में वोटिंग हुई। नगर पालिका के सभी 15 पार्षद वोटिंग में शामिल हुए और उन्होंने अपना वोट डाला। जिसके बाद काउंटिंग शुरू हुई, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े जबकि विपक्ष में महज 3 वोट ही पड़ी।

नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह और 4 अन्य पार्षदों ने कोरिया कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र सौंपा था। जिसके बाद अपर कलेक्टर और पीठासीन अधिकारी अंकिता सोम की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई।

अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद से ही कांग्रेस के 3 पार्षद और कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद 13 अगस्त से ही लापता थे। सभी ने अपना मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया था। वोटिंग के पहले सभी पार्षद वापस लौट आए और वोटिंग में हिस्सा लिए।

कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में की वोटिंग

आपको बता दें 15 पार्षदों वाली चरचा नगरपालिका में कांग्रेस के 8 पार्षद, बीजेपी के 5 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं। कांग्रेस के 8 पार्षद होने के बावजूद यहां कांग्रेस की पालिका अध्यक्ष की कुर्सी चली गई। कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष की मनमानी से कांग्रेस पार्षद तक नाराज चल रहे थे।

Related post

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त व सुरक्षित आय का एक…
बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू हो रही है पहली आवासीय खेल अकादमी

बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू…

Spread the love00 28 मई से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक…
छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी द्वीप्ति योजना

छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे के लिए…