• 25/08/2024

आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, इस राज्य के 5 पार्षदों ने छोड़ा दामन.. पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, इस राज्य के 5 पार्षदों ने छोड़ा दामन.. पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है रविवार को AAP के पांच पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है। AAP छोड़ने वालों में वार्ड नंबर-28 के पार्षद राम चंद्र, वार्ड नंबर-30 के पार्षद पवन सहरावत, वार्ड नंबर-180 की पार्षद मंजू निर्मल, वार्ड नंबर-177 की पार्षद ममता पवन और वार्ड नंबर-178 की पार्षद सुगंधा बिधूड़ी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पार्षदों के टूटने में पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद की अहम भूमिका है। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ये पांचों पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और काम न करने के रवैये से तंग आ चुके हैं।

इन सभी की एक ही राय है कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी सबको साथ लेकर चल रहे हैं, उसी तरह वे भी दिल्ली में अपने लोगों के लिए ऐसा ही काम करना चाहते हैं। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता अरविंद सिंह लवली, बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया मौजूद थे।

Related post

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री साय

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर…

Spread the love00 प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को बनाएं कार्यशैली का आधार 00 मुख्यमंत्री से…
स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में आयोजित आरुग सम्मान समारोह का पोस्टर रायपुर प्रेस क्लब में विमोचित

स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में आयोजित आरुग सम्मान…

Spread the loveरायपुर। लोककला और पंडवानी परंपरा को समर्पित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में आयोजित होने वाले आरुग…
BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले,…

Spread the loveदिनांक : 05 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…