• 25/08/2024

‘लखपति दीदी’ को प्रधानमंत्री का तोहफा, बोले- माताओं-बहनों की हर मुश्किल को करूंगा कम, अब नहीं आएगी बाधा

‘लखपति दीदी’ को प्रधानमंत्री का तोहफा, बोले- माताओं-बहनों की हर मुश्किल को करूंगा कम, अब नहीं आएगी बाधा
Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहे। पीएम मोदी प्राइम इंडस्ट्रियल पार्क में आयोजित कार्यक्रम ‘लखपति दीदी’ में शामिल हुए।‌ पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है, बल्कि ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने का महा अभियान है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं।

 

लखपति दीदी को सम्मानित करने के साथ-साथ पीएम मोदी 2,500 करोड़ के फंड की भी घोषणा की। जिससे 4.3 लाख स्वंय सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) के लगभग 48 लाख सदस्यों को फायदा होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ₹5,000 करोड़ का बैंक लोन भी बांटा। जिससे 2.35 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप के 25.8 लाख सदस्यों को फायदा होगा।

 

इस स्कीम के तहत देश भर के गांवों में 20 मिलियन महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम दिया जाएगा। पिछले साल सरकार ने 2 लाख लखपति दीदी बनाने का इरादा किया था, जबकि इस साल इसको बढ़ा कर 3 करोड़ कर दिया गया है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं थी और अगर उन्हें बैंक से कर्ज लेना होता तो वे नहीं ले पाती थीं।ऐसी स्थिति में वे अपना छोटा-मोटा कारोबार भी नहीं खड़ा कर पाती थीं। हमने साल दर साल महिलाओं के हित में फैसले लिए। मैं अपने देश की माताओं, बहनों और बेटियों की हर मुश्किल को कम करूंगा।इसलिए मोदी सरकार ने महिलाओं के हित में एक के बाद एक फैसले लिए।

Related post

CG : सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त

CG : सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में…
आज ओडिशा दौरे पर सीएम साय : जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

आज ओडिशा दौरे पर सीएम साय : जानिए मिनट-टू-मिनट…

Spread the loveRaipur। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 20 सितंबर को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। सीएम के जारी कार्यक्रम के…
BREAKING :महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान,बोले- जल्द होगा समाधान

BREAKING :महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा…

Spread the loveरायपुर – ओडिशा दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर…