• 25/08/2024

छत पर उछल-कूद कर रहा था बंदर, गोली मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत पर उछल-कूद कर रहा था बंदर, गोली मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बेहद चौंंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने मृत बंदर को अपने कब्जें में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मामला कवर्धा धाना क्षेत्र के राजानवागांव का है। आरोपी महेश सोनी के घर की छत पर एक बंदर आ गया और उछल-कूद करने लगा। बंदर के उछलने-कूदने से नाराज महेश सोनी ने अपनी एयर गन निकाल ली और बंदर पर फायर कर दिया। गोली लगने से बंदर गिर पड़ा और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने बंदर की हत्या के विरोध में हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। सभी ने बंदर की मौत का विरोध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को भी दी गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी महेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन भी जब्त किया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…