• 25/08/2024

यूकेजी की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, क्लास में बिगड़ी तबियत और फिर…

यूकेजी की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, क्लास में बिगड़ी तबियत और फिर…
Spread the love

युवाओं मे हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन सबके बीच एक 7 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत ने एक बार फिर पूरे देश को हैरान और परेशान कर दिया है। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है। यहां रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी में रहने वाले एक किसान की 7 साल की बेटी इफत की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

इफत पास के ही गांव हाकमपुर में स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। हर दिन की तरह शनिवार को भी वह स्कूल गई। पढ़ाई के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने इफत की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया है।

बताया जा रहा है कि क्लास में पढ़ाई के दौरान छात्रा को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द होने लगा। शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को बेहोशी की हालत में उसे एक डॉक्टर के पास ले गए। जिसके बाद उसे गजरौला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इतने कम उम्र में हार्ट अटैक की इस घटना की खबर से डॉक्टरों सहित हर कोई हैरान और परेशान है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…