• 27/08/2024

पहली बार राज्यसभा में NDA को बहुमत, उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले…अब इतनी हुई सदस्यों की संख्या

पहली बार राज्यसभा में NDA को बहुमत, उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले…अब इतनी हुई सदस्यों की संख्या
Spread the love

राज्यसभा में पहली बार NDA को बहुमत हासिल हुआ है। 12 सीटों पर हुए उपचुनाव में से 11 सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं। इसमें भाजपा को 9, अजीत पवार गुट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली है। वहीं कांग्रेस का भी एक उम्मीदवार जीता है। अब एनडीए के पास 112 सीटें हो चुकी हैं।

 

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जिनमें से 112 NDA हासिल कर चुकी है। NDA को 6 नामांकित और एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है। यानी NDA को राज्यसभा में बहुमत मिल चुका है। और ऐसा पहली बार हुआ है।

 

वर्तमान में आठ सीटें जम्मू कश्मीर से और चार मनोनित की सीट भी खाली है सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 के साथ ही बहुमत का आंकड़ा 119 है। जिसे अब NDA ने पार कर लिया है।

 

बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के मदन कुमार मिश्रा ने निर्विरोध जीत गए हैं। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इधर, हरियाणा से किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं, जबकि राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा सांसद बन गए हैं।

Related post

निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें, विनियामक आयोग ने जारी की गाइडलाइन

निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों…
छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है…

Spread the loveरायपुर /भाटापारा ।  धरती की उर्वरकता और स्वस्थ पीढ़ी के लिए जैविक खेती को अपनाना हमारी जिम्मेदारी है यह…
ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के लालपुर में पदस्थ एक पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी…