• 27/08/2024

विरोध के बीच विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, जानिए किसको मिली जगह?

विरोध के बीच विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, जानिए किसको मिली जगह?
Spread the love

जम्मू कश्मीर चुनाव (Jammu Kashmir elections) के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सेकंड फेज के लिए 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बीजेपी ने 26 अगस्त को जो लिस्ट जारी की थी। जिसके विरोध के बाद कुछ नाम वापस ले लिए गए थे, लेकिन तीसरी सूची में फिर से 28 नाम रिपीट किए गए हैं।

दरअसल, बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 29 कैंडिडेट का नाम शामिल है। तीसरी लिस्ट में पार्टी ने कल के 28 नाम रिपीट किए हैं। सिर्फ श्रीमाता वैष्णो देवी सीट से पार्टी ने रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच तीन फेज में मतदान होंगे। 4 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। बहुमत का आंकड़ा 46 है। इससे पहले पार्टी ने 26 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद दूसरी लिस्ट में 44 की जगह 16 नाम थे। इधर, पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। जम्मू कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष जेपी नोएडा समेत 40 स्टार प्रचारक हैं। इसमें शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…