• 30/08/2024

मनरेगा कर्मियों को मोदी का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग होगी पूरी

मनरेगा कर्मियों को मोदी का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग होगी पूरी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी होने वाली है। मनरेगा कर्मियों की सामाजिक एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी। राज्य सरकार इसके लिए नई पॉलिसी बनाएगी। सरकार मानव संसाधन नीति लागू करने की तैयारी में है।

दरअसल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। पंचायत सचिव राजेश राणा की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ। समिति 15 दिनों के अंदर अपना सुझाव देगी। मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया होने तक उनकी सामाजिक और सेवा सुरक्षा के लिहाज से पॉलिसी को लागू किया जाना है।

इस कमेटी में मनरेगा योजना के जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय क्षत्री और प्रदेश महासचिव सुनील मिश्रा दो सदस्यों को भी शामिल किया गया है। आदेश जारी होते ही राज्य के 12 हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…