• 17/11/2026

CG- लाल आतंक को बड़ा झटका : जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

CG- लाल आतंक को बड़ा झटका : जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…
Spread the love

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों का डम्प बरामद किया है। तलाशी के दौरान डम्प से हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सल डम्प मिला। मौके से एक भारमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम के जवान शामिल रहे। कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related post

मुख्यमंत्री साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डी ने…
गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे अमित जोगी, इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे अमित जोगी, इस मामले में…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी…
CG Police Transfer : 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

CG Police Transfer : 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3…

Spread the loveCG Police Transfer : दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने…