• 30/08/2024

गठबंधन में आएगी दरार! स्वास्थ्य मंत्री के बयान से मचा सियासी बवाल, पार्टी ने कर दी अलग होने की बात

गठबंधन में आएगी दरार! स्वास्थ्य मंत्री के बयान से मचा सियासी बवाल, पार्टी ने कर दी अलग होने की बात
Spread the love

शिंदे सरकार के मंत्री के एक बयान ने महाराष्ट्र के गठबंधन में फिर से बवाल मचा दिया है। दरअसल, मंत्री तानाजी सावंत ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि एनसीपी मंत्रियों के बगल में बैठता हूं तो उल्टी आती है। जिसके बाद पार्टी में विवाद की स्थिति है। तानाजी के बयान पर तगड़ी प्रतिक्रिया आई है। एनसीपी के प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा कि सरकार में या तो तानाजी रहेंगे या फिर NCP।उमेश पाटिल ने कहा है कि अजीत पवार और दूसरे सीनियर लीडर से वह रिक्वेस्ट करते हैं कि कैबिनेट छोड़ दें।

दरअसल, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह एक कट्टर शिव सैनिक हैं। NCP से उनकी कभी नहीं बनी। सावंत ने कहा भले ही कैबिनेट बैठक में हम एक दूसरे के बगल में बैठते हैं, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी सी लगती है।

इधर, NCP प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने सावंत की टिप्पणी की निंदा की है और सवाल किया है कि गठबंधन को बरकरार रखने की जिम्मेदारी क्या केवल एनसीपी की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि महायुती की सरकार में क्या भविष्य में दरार आती है, क्योंकि एनसीपी ने तो अपने नेता अजित पवार से कैबिनेट छोड़ने का अनुरोध कर दिया है या तो स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की डिमांड की है।

Related post

Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 22 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 22 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 22 September 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जरूरी फैसले और रिश्तों में…
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…