• 30/08/2024

CG में फिर गैंगरेप: युवती को रास्ते से उठाया फिर की दरिंदगी, 5 गिरफ्तार

CG में फिर गैंगरेप: युवती को रास्ते से उठाया फिर की दरिंदगी, 5 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक बेटी दरिंदों का शिकार बन गई। अपने घर से सिलाई मशीन लेने निकली युवती को रास्ते में कुछ युवकों ने उठा लिया और उसे अपने साथ ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामला कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त की शाम एक युवती सिलाई मशीन लेने निकली थी। इसी दौरान रास्ते में 5 दरिंदो ने उसका रास्ता रोककर उसे अपने साथ ले गए। जहां उसके साथ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी वजह से युवती डर कर किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

बाद में युवती ने जैसे-तैसे हिम्मत करके परिजनों को अपने साथ ही घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर केशकाल थाना पहुंचे। जहां युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related post

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का…

Spread the loveरायपुर। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उसे देशभर…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…
मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध

मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु…

Spread the love00 प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकडऩे पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना रायपुर। वर्षा ऋतु में मछलियों की…