• 01/09/2024

जानिए 1 सितंबर से होने वाले बड़े बदलाव; आपकी जेब पर कैसे डाल सकते हैं असर!

जानिए 1 सितंबर से होने वाले बड़े बदलाव; आपकी जेब पर कैसे डाल सकते हैं असर!
Spread the love

1 सितंबर से फाइनेंस से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू किए गए हैं। इन बदलावों का असर आपके दैनिक जीवन पर भी पढ़ने वाला है। जिसकी जानकारी आपको होना बहुत जरूरी है, क्रेडिट कार्ड के नियम आधार कार्ड अपडेट करने की डेडलाइन इसके साथ-साथ बदलाव में और क्या-क्या शामिल है आइए जानते हैं।

तेल कंपनियों ने 1 सितंबर से देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो चुका है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

HDFC बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर दी है। यह नियम आज (1 सितंबर) से लागू हो जाएगा। इसके तहत कस्‍टमर्स इन ट्रांजैक्शंस पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं। सितंबर में केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा करेगी।

अगर आपको आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना है तो उसे मुफ्त में करवाने की आखिरी तारीख 14 सितंबर है। इसके बाद आधार से जुड़ी कुछ चीजों को अपडेट कराने के लिए आपको शुल्क भरना पड़ेगा।

फर्जी कॉल और स्पैम मैसेज की संख्या पर लगाम लगाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण नया नियम लागू करने जा रहा है। 30 सितंबर तक वो 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें।

Related post

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के 24 पदाधिकारी का तबादला किया है. इसमें 2013 बैच के गणवीर…
1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…