• 01/09/2024

Big Breaking: CG में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित किया सुसाइड, 4 मौतों से पसरा मातम

Big Breaking: CG में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित किया सुसाइड, 4 मौतों से पसरा मातम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। मरने वालों का नाम 66 वर्षीय कांग्रेस नेता पंचराम यादव, अपनी पत्नी 55 वर्षीय दिनेश नंदनी यादव, पुत्र 28 वर्षीय नीरज यादव उर्फ बंटी और 25 वर्षीय सूरज यादव।

मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के रहने वाले पंचराम यादव ने शनिवार 30 अगस्त को अपने पूरे परिवार के साथ जहर का सेवन कर लिया।

जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सबसे पहले उनके बड़े बेटे नीरज यादव ने दम तोड़ा। उसके बाद रविवार सुबह तक परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंचराम यादव कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे। माना जा रहा है कि काफी कर्जा होने की वजह से वो उसे पटा पाने में खुद को असमर्थ पा रहे थे। जिसकी वजह से ही उन्होंने परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाया। बहरहाल पुलिस जांच के बाद ही इस सनसनीखेज मामले के सही तथ्य सामने आ सकेंगे।

Related post

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में…

Spread the loveसारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…
CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर. नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के…
CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा

CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग…

Spread the loveदंतेवाड़ा. एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 2026…