• 01/09/2024

मोबाइल गेम्स की लत ने ली दो दोस्तों की जान, ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

मोबाइल गेम्स की लत ने ली दो दोस्तों की जान, ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
Spread the love

बड़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई मोबाइल फोन का आदी हो चुका है। मोबाइल में आने रील्स और गेम्स का नशा हर उम्र के लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी ऐसी ही मोबाइल में मशगूल दो किशोरों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों एक ही स्कूल में साथ में पढ़ते थे।

मृतक बच्चों की पहचान 14 वर्षीय पूरन कुमार साहू निवासी सरस्वती कुंज रिसाली और 13 वर्षीय वीर सिंह निवासी आशीष नगर रिसाली के रूप में हुई है। दोनों बच्चे कक्षा नवमीं के  छात्र थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों बच्चे एक साथ घर से निकले थे।

घर से कुछ दूरी पर स्थित दुर्ग दल्ली राजहरा रेलवे ट्रैक पर वो ट्रेन की चपेट में आ गए। लोको पायलट ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके मुताबिक दोनों किशोर रेल पटरी पर बैठकर अपने मोबाइल में कुछ देख रहे थे। लोको पायलट ने हॉर्न भी बजाया लेकिन वो इतना ज्यादा मशगूल थे कि वे वहां हटे नहीं और हादसे का शिकार हो गए।

मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने के आदी थे। अब पुलिस दोनों बच्चों के घरवालों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। साथ ही बच्चों का मोबाइल जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…