• 01/09/2024

शमशान में आधी रात तांत्रिक क्रिया; जलती चिता के सामने युवक-युवती की फोटो के साथ.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

शमशान में आधी रात तांत्रिक क्रिया; जलती चिता के सामने युवक-युवती की फोटो के साथ.. पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर के शमशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। चिता के सामने तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। मामला जिले के सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम का है। जहां शनिवार देर रात जलती चिता के सामने महिला और पुरुष को तंत्र पूजा करते लोगों ने पकड़ा।

तंत्र क्रिया के दौरान फोटो रखकर मोमबत्ती और दिया जलाकर पूजा कर रहे थे। ऐसी घटना की जानकारी जब देर रात आसपास के लोगों को लगी और इस तरह माजरा देखा तो वे डर गए। जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि महिला तांत्रिक और उसके सहयोगी जलती चिता के सामने तंत्र पूजा कर रहे थे। वहीं दियो के बीच में एक युवक और युवती की फोटो सहित अन्य सामान पड़ा हुआ था।

लोगों के मुताबिक महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था। पूछताछ में पता चला है कि एक युवक के भांजे को कैंसर है, इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम मे पूजा पाठ किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…