• 02/09/2024

CG में 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

CG में 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 17 बंदरों की हत्या का मामला सामने आया है। इतनी बड़ी तादाद में बंदरों की मौत से हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामले में वन विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला बेमेतरा जिला के बेलगांव का है। यहां फसलों को बंदर से बचाने के लिए ग्रामवासियों ने एक शख्स को नौकरी पर रखा। फसलों की रखवाली करने वाले शख्स ने बुधवार को बंदरों को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मौके पर ही 10 बंदरों की मौत हो गई। वहीं बाकी के घायल बंदरों ने बाद में दम तोड़ दिया।

बंदरों की हत्या की खबर आसपास के गांवों में फैल गई। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों में इसे लेकर आक्रोश फैल गया। विरोध के बाद आरोपी के खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी मिलते ही वन विभाग, पुलिस, तहसीलदार और पशु चिकित्सा का पूरा अमला गांव पहुंच गया। मामले में गांव वालों ने चुप्पी साध ली है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…