• 03/09/2024

दिव्यांग लड़की के साथ युवक ने किया घिनौना काम, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दिव्यांग लड़की के साथ युवक ने किया घिनौना काम, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Spread the love

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां दलित समाज की एक 13 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी बंगाल का रहने वाला है।

 

दरअसल घटना झारखंड और बंगाल की सीमा पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का एक गांव का है। दिव्यांग लड़की घर के बाहर बैठी हुई थी वह ठीक से चल-फिर नहीं सकती और ना ही सुन सकती है। आरोपी युवक एक रिश्तेदार के यहां गांव आया हुआ था। उसकी नजर दिव्यांग लड़की पर पड़ी और सुनसान देखकर आरोपी उसे खींच कर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया लड़की के चिखने-चिल्लाने पर लड़की के घर वाले और पड़ोसी एकत्र हो गए। और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। और पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा जा रहा है। जबकि युवक को स्थानीय अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का बड़ा असर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर

CG : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का बड़ा असर, 5…

Spread the loveCyclone Arnab Effect in CG : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल…
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक साथ 340 जवानों का तबादला, जानें किसे कहा मिली नई पोस्टिंग

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक…

Spread the loveकोंडागांव । कोंडागांव जिले में बड़ी संख्या में पुलिस महकमे में ट्रासंफर हुआ है. एएसआई से लेकर कांस्टेबल पद…
CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2…