• 03/09/2024

दो गांव के बीच खेला जा रहा खूनी खेल! आस्था और परंपरा के नाम पर पत्थर बरसाने का अनोखा गेम

दो गांव के बीच खेला जा रहा खूनी खेल! आस्था और परंपरा के नाम पर पत्थर बरसाने का अनोखा गेम
Spread the love

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में आज खूनी खेल के नाम से प्रसिद्ध गोटमार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में जाम नदी के दोनों ओर से लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं।गोटमार मेले के लिए पांढुर्णा को देश-विदेश में एक अलग ही पहचान मिल चुकी है। आस्था से जुड़ी इस सालों पुराने परंपरा गोटमार मेले को खूनी खेल के नाम से भी जाना जाता है।

मंगलवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए मेले में अब तक पत्थर लगने से 220 लोगों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेले में चार स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। 11 लोगों का एक्स-रे किया गया जिनमें तीन लोगों के हाथ पैर की हड्डी टूटी मिली। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रसिद्ध गोटमार मेला पांढुर्णा व सावरगांव के बीच जाम नदी पर आयोजित किया जाता है। इस दौरान दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। मेले की आराध्य मां चंडिका के चरणों में माथा टेककर लोग गोटमार मेले में शामिल होते हैं। इस मेले के समापन पर झंडा रूपी पलाश के पेड़ को खिलाड़ी मां चंडिका के मंदिर में अर्पित करते हैं।

Related post

किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन

किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो…

Spread the loveरायपुर :- बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा सिंग ध्रुव क्षेत्र के…
ब्रेकिंग : बहन के लिए मोमोज लेने गए थे 2 भाई, रास्ते में हो गई मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार

ब्रेकिंग : बहन के लिए मोमोज लेने गए थे…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बहन के लिए मोमोज लेकर लौट…
CG – स्कूली छात्र की हत्या : साथी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG – स्कूली छात्र की हत्या : साथी ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्कूली…