• 03/09/2024

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर धरना-प्रदर्शन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आज प्रदेश भर में मौन प्रदर्शन किया जा रहा है।जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर इन घटनाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताई।कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में महिला सुरक्षा को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कोंडागांव और दुर्ग भिलाई में कांग्रेस ने शांतिपूर्वक मुंह में काली पट्टी लगाकर मौन धरना दिया है।

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल दीवान ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी वजह से प्रदेश में माताएं बहनें बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिसे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

दीवान ने आगे कहा की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। और सरकार को इस दिशा में ठोस कार्यवाही करनी चाहिए। धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस कार्यपाली शांति बनाई रखी और प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की जोर-शोर से मांग की। मौन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया कि अगर जल्द से जल्द स्थिति में सुधार नहीं किया जाएगा तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…