• 09/09/2024

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या! CCTV फुटेज में सामने आई संदिग्धों की पहचान, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या! CCTV फुटेज में सामने आई संदिग्धों की पहचान, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें एक के बाद एक 7 गोलियां मारी।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें संदिग्ध आरोपी दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आरती के दौरान गणेश पंडाल में उपद्रवियों का पथराव, हिंदू संगठन उतरा सड़कों पर, गृह मंत्री का आश्वासन बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिख रहा है कि बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा सड़क किनारे फूटपाथ पर बैठे हुए हैं। इसी बीच एक बाइक पर तीन अपराधी आते हैं और नेता के पास जाकर उनसे सोने का चेन छीनने लगते हैं। उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गर्दन के पीछे तड़ातड़ गोली मार दी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: एक और बड़ी साजिश हुई नाकाम! ड्राइवर की सूझबूझ से कालिंदी एक्सप्रेस में हादसे पर लगा ब्रेक, घटनास्थल पर मिला संदिग्ध समान

इधर, बीजेपी नेता की हत्या के बाद से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गयी है। घटना की जांच के लिए पटना पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलायी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के घर पर रविवार को बेटा का छेका हुआ था। सोमवार की सुबह परिवार वालों को छोड़ने के लिए वह रोड पर आए थे। उनके गले में सोने की चैन थी, बदमाशों ने चैन छीनने का प्रयास किया। इस दौरान जब भाजपा नेता ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली भाजपा नेता के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई है।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…