• 09/09/2024

इस स्वादिष्ट लड्डू की होगी नीलामी, ढाई लाख रुपये रखी गई कीमत, जानिए इसमें क्या है खास बात

इस स्वादिष्ट लड्डू की होगी नीलामी, ढाई लाख रुपये रखी गई कीमत, जानिए इसमें क्या है खास बात
Spread the love

कोरबा में एक लड्डू की नीलामी होने वाली है, जिसकी बोली 2 से ढाई लाख रुपए तक लगने की उम्मीद लगाई जा रही है। शहर के शिवाजी नगर में तेलुगु समुदाय द्वारा विगत 26 वर्षों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष समिति के द्वारा रामलला के रूप में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है।

यहां विघ्नहर्ता को लड्डू का भोग लगाया जाता है। भगवान गणेश के विसर्जन के पहले इस लड्डू की बोली लगाई जाती है। जिसको लेने समाज के लोग लाखों रुपए तक की बोली लगाते हैं। इस साल भी गणेश जी की स्थापना के पश्चात तेलुगु समुदाय के द्वारा भगवान श्री गणेश को बैंड बाजे के साथ मेवे से बना 15 किलो का लड्डू भोग के रूप में चढ़ाया गया है।

तेलुगु समुदाय में इस भोग रूपी लड्डू का अपना अलग महत्व है। और समुदाय से जुड़ा हर व्यक्ति इसे पाना चाहता है। गणेश जी के विसर्जन से पहले इस लड्डू को धूमधाम से बोली लगाने वाले के घर पहुंचाया जाता है। तेलुगु समुदाय के लोगों का मानना है कि इस भोग के रूप में भगवान श्री गणेश उनके घर में विराजमान होते हैं।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…