• 10/09/2024

केदारनाथ में लैंडस्लाइड, दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

केदारनाथ में लैंडस्लाइड, दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Spread the love

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर सोमवार देर रात लैंडस्लाइड हुआ। जहां मलबे में दबाकर पांच तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।एसडीआरएफ ने मंगलवार सुबह मलबे से शव निकाल लिए हैं। हादसा सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड के पास पैदल मार्ग का बताया जा रहा है। मरने वालों में तीर्थ यात्री मध्य प्रदेश, गुजरात और नेपाल के थे।

बताया जाता है कि बाबा केदार के दर्शन कर कुछ तीर्थयात्री गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ यात्री मलबे की चपेट में आ गए। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से बारिश के दौरान यात्रा न करने की अपील की है। बहुत जरूरी न हो तो फिलहाल यात्रा को टालने की हिदायत भी दी जा रही है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…