• 10/09/2024

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर मेहरबान, दक्षिणी इलाके में मूसलाधार मुसीबत, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर मेहरबान, दक्षिणी इलाके में मूसलाधार मुसीबत, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। जिसके चलते रायपुर के कई इलाके डूब गए हैं। मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी है बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान 35.1 डिग्री मुंगेली तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।

 

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर मौसम केंद्र ने इन जिलों Heavy Rain यानी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ ही आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन जिलों में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…