• 11/09/2024

ACB की कार्रवाई: रिटायर कर्मचारी से रिश्वत लेते 2 अफसर गिरफ्तार

ACB की कार्रवाई: रिटायर कर्मचारी से रिश्वत लेते 2 अफसर गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। एसीबी ने बुधवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए दो अफसरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम दिनेश कुमार और होमन कुमार है।

प्रार्थी देवव्रत देवांगन, नगर पालिका निगम रिसाली भिलाई में सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने एसीबी में शिकायत की थी कि रिटायर होने के पश्चात् भी पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण / सत्यापन उप-संचालक, राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में लंबित है। जिसकी वजह से उन्हें पेंशन और अन्य देयताएं नहीं मिल पा रही है। जिसके लिए वह राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग में उप संचालक (संपरीक्षा) दिनेश कुमार और होमन कुमार से कई बार मुलाकात की। लेकिन उन्होंने सत्यापन नहींं किया।

सत्यापन के एवज में वे उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। प्रार्थी देवव्रत देवांगन ने एसीबी से इसकी शिकायत की। एसीबी ने पूरे मामले की तस्दीक की। जिसके बाद एसीबी की टीम नेआरोपी दिनेश कुमार, उप संचालक (वित्त) एवं आरोपी होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक को 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Related post

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त व सुरक्षित आय का एक…
बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू हो रही है पहली आवासीय खेल अकादमी

बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू…

Spread the love00 28 मई से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक…
छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी द्वीप्ति योजना

छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे के लिए…