• 11/09/2024

सिख नेताओ का राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन, कहा- तब राजीव गांधी ने 3000 सिखों का कराया था कत्ल

सिख नेताओ का राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन, कहा- तब राजीव गांधी ने 3000 सिखों का कराया था कत्ल
Spread the love

अमेरिका में सिखों पर राहुल गांधी के विवादास्पद बयान को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। बुधवार को सिखों ने राहुल गांधी के दिल्ली आवास के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे माफी की मांग की है।

दिल्ली बीजेपी के सिख प्रकोष्ठ के नेता और कार्यकर्ता शाम 4 बजे राहुल गांधी के आवास के बाहर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोग पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के ऊपर भी चढ़ गए। हंगामा बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के सिख नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, “राहुल गांधी माफी मांगे। उन्होंने भारत को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल किया है। उन्होंने गलतबयानी की है। राहुल गांधी अब अपने पिता राजीव गांधी का समयकाल भूल गए, राजीव गांधी ने तब दिल्ली में 3000 सिखों का कत्ल कराया था।”

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इंडिया में इस बात को लेकर लड़ाई है कि क्या एक सिख को पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं? क्या एक सिख को गुरुद्वारे में जाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं?

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…