• 13/09/2024

राहुल गांधी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा – लोगों को देश का संविधान नहीं पता

राहुल गांधी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा – लोगों को देश का संविधान नहीं पता
Spread the love

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि हमारा संविधान क्या कहता है। आरक्षण हमारे संविधान में अंतर्निहित है।कुछ लोग देश से बाहर जाकर इसे हल्के में लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने होश में यह दावा कैसे कर सकता है कि कोई व्यक्ति अपने ही देश में पूजा स्थल पर नहीं जा सकता? उपराष्ट्रपति धनखड़ राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के तीसरे बैच के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के बाहर हर भारतीय को इस राष्ट्र का राजदूत बनना होगा।

कितना दुखद है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इसके ठीक उलट काम कर रहा है। इससे ज्यादा निंदनीय, घृणित और असहनीय कुछ नहीं हो सकता कि आप राष्ट्र के दुश्मनों का हिस्सा बन जाएं। उन्होंने कहा अगर हम सच्चे भारतीय हैं तो हम देश के दुश्मनों का पक्ष कभी नहीं लेंगें बता दें राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत के अंदर आरक्षण, धार्मिक स्वतंत्रता और अन्य मुद्दों पर बात की थी।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…