• 13/09/2024

सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें, घर सहित कई संपत्तियां अटैच

सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें, घर सहित कई संपत्तियां अटैच
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाला के मामले में जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया के खिलाफ जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। सौम्या चौरसिया की कई संपत्तियों को अटैच कर दिया है। जिसमें कि भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में स्थित उनका निवास भी शामिल है। उनके आवास के बाहर आयकर विभाग ने अपना बोर्ड लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी को अटैच किया है। अटैच की गई प्रॉपर्टी में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज, बैंकों में जमा राशि शामिल है। इन संपत्तियों को बेनामी संपत्ति मानकर कार्रवाई की गई है।

सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी थी। भूपेश सरकार के दौरान वे प्रदेश की सबसे ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 2 दिसंबर साल 2022 को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही वो रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद हैं।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…