• 14/09/2024

CG में वंदेभारत ट्रेन पर पथराव, 3 कोच के शीशे टूटे, पार्षद के रिश्तेदार सहित 5 गिरफ्तार

CG में वंदेभारत ट्रेन पर पथराव, 3 कोच के शीशे टूटे, पार्षद के रिश्तेदार सहित 5 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान पथराव का मामला सामने आया है। पथराव की वजह से ट्रेन के तीन कोच के कांच टूट गए। मामले में रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी पार्षद का भाई है।

दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए केंद्र सरकार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरु कर रही है। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत करेगें। ट्रेन के शुरू होने से पहले रेलवे द्वारा इसका ट्रायल रन किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

आरपीएफ अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन था। इस दौरान महासमुंद जिले के बागबाहरा के पास कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिसकी वजह से तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के कांच टूट गए। ट्रेन में मौजूद सपोर्टिंग पार्टी ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेसी पार्षद का देवर भी शामिल

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार बघेल, अर्जुन यादव, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे और सोनवानी है। ये सभी बागबाहरा के रहने वाले हैं। इनमें शिव कुमार बघेल का वार्ड 11 से कांग्रेस की पार्षद खिलेश्वरी बघेल का देवर है। मामले में आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…