• 14/09/2024

बारामूला में सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

बारामूला में सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ढेर,  दो जवान शहीद
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुबह जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की।

किश्तवाड़ के चतरू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। वहीं दो जवान घायल हो गए। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार अरविंद सिंह और सिपाही विपिन कुमार के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने जंगलों में छिपे 3-4 आतंकियों को घेर लिया है।

बताया जा रहा है कि सेना को जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के मौजूद रहने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना के जवानों ने सर्चिंग शुरू की। दोनों जगहों पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…