• 14/09/2024

हिंदी दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, MBBS की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

हिंदी दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, MBBS की पढ़ाई अब हिंदी में होगी
Spread the love

हिन्दी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। सीएम साय ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में अब MBBS की पढ़ाई हिन्दी में होगी।

मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य बन गया है जहां MBBS की पढ़ाई हिन्दी में होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने इस बात का भी ऐलान किया है कि राज्य में पूरी तरह से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है।

सीएम ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री जी के मार्गदर्शन में यह कार्य हो रहा है। हम अपनी शिक्षा नीति को हर स्तर पर पुरानी मैकाले की साम्राज्यवादी शिक्षा व्यवस्था से अलग कर रहे हैं। हमने छत्तीसगढ़ में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू कर दिया है।

राज्य सरकार के फैसले से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अध्ययन में लाभ होगा। अंग्रेजी में चिकित्सा शिक्षा की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हिंदी माध्यम से वे आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। इससे प्रदेश में अधिक संख्या में चिकित्सक तैयार करने में हमें मदद मिलेगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देशन में छात्रों को हिंदी माध्यम में जल्द से जल्द किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही संबंध में आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएगी।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…