• 15/09/2024

Big Breaking: केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा का किया ऐलान, कौन होगा उत्तराधिकारी

Big Breaking: केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा का किया ऐलान, कौन होगा उत्तराधिकारी
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना CM पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। 13 सितंबर को जेल से रिहा होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को पहली बार आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचकर कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया संजय सिंह और आतिशी भी मौजूद थे।

केजरीवाल ने कहा मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं। और तब तक उस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे। दो से तीन दिन में नए नाम का ऐलान किया जाएगा। जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली सीएम का ये पहला संबोधन है।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया भी इस्तीफा दे देंगे। अब हम जनता की अदालत में जाएंगे। हमारी मांग है कि नवंबर में महाराष्ट्र् के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनाव करवाए जाएं।

Related post

आकाशवाणी रायपुर में स्वरोत्सव का आयोजन, संगीत साधकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

आकाशवाणी रायपुर में स्वरोत्सव का आयोजन, संगीत साधकों की…

Spread the loveरायपुर। आकाशवाणी की गौरवशाली 90 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आकाशवाणी रायपुर द्वारा उपशास्त्रीय एवं सुगम संगीत समारोह स्वरोत्सव…
सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल, 13 हजार 319 कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल, 13 हजार 319 कैंडिडेट्स…

Spread the loveरायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल को होगी। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री…

Spread the loveरायपुर :- पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल…