• 15/09/2024

मकान गिरने से 10 की मौत, 6 घायल.. रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मकान गिरने से 10 की मौत, 6 घायल.. रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को 50 साल पुराना एक तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में अब पशुओं की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जाकिर कॉलोनी में स्थित इस मकान में हादसे के वक्त 15 लोग मौजूद थे। अचानक बिल्डिंग भर-भराकर ढह गई। सूचना के बाद प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेश चलाया गया।

घटना शनिवार शाम 4 बजे के आसपास की है। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मकान अलाउद्दीन नाम के एक शख्स का है। ऊपर की दोनों मंजिलों में उसके बेटे और पूरा परिवार रहता था। वह इमारत के ग्राउंड फ्लोर में डेयरी का व्यवसाय करता था। दो दर्जन से ज्यादा मवेशी यहां रहते थे। मलबे से प्रशासन अब मवेशियों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…