• 15/09/2024

बाढ़ पीड़ितों के साथ मेधा पाटकर का ‘जल सत्याग्रह’ आंदोलन, कहा- गांव में घुसे बांध के पानी से हताहत लोगों को करें सुरक्षित

बाढ़ पीड़ितों के साथ मेधा पाटकर का ‘जल सत्याग्रह’ आंदोलन, कहा- गांव में घुसे बांध के पानी से हताहत लोगों को करें सुरक्षित
Spread the love

बड़वानी जिले के नर्मदा बचाओ आंदोलन समिति की मेधा पाटकर ने नर्मदा बाढ़ प्रभावितों और सरदार सरोवर बांध के गेट तत्काल खोलने और विस्थापित परिवारों के पूर्ण पुनर्वास की मांग करते हुए बड़ा मोर्चा खोल दिया है।

बाढ़ से प्रभावित कई लोग मेधा पाटकर के साथ जल सत्याग्रह कर रहे हैं। उनकी मांग है कि बांध का जल स्तर बढ़ने से पानी गांव में घुस गया है। जिससे कई लोग हताहत हो रहे। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाए।

मेधा पाटकर ने दावा किया कि बीते साल सरदार सरोवर क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने से सैकड़ों गांव और खेत तबाह हो गए।इस साल भी हालात उसी तरह है। जिसमें हजारों घर तबाह हो गए। केंद्रीय जल आयोग की नियमावली और नियमों का उल्लंघन करते हुए सरदार सरोवर बांध का जलस्तर अवैध रूप से बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि, विशेष रूप से बड़वानी और धार जिलों की महिलाएं विरोध के लिए इकट्ठा हुईं। उन्होंने समस्या का समाधान निकलने तक ‘जल सत्याग्रह’ जारी रखने की बात कही है।

Related post

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री…

Spread the loveरायपुर :- पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल…
कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, पैसों का लेन-देन और पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का खुलासा, 3…

Spread the love जांजगीर चांम्पा। जिले में कांग्रेस नेता के घर घुसकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पिस्टल और…
नहर किनारे मिली युवक की लाश : पास में पड़ी थी ये चीज, हत्या या फिर

नहर किनारे मिली युवक की लाश : पास में…

Spread the loveजांजगीर चांपा। जिले के कोटमी सोनार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक की लाश मिलने से सनसनी…