• 15/09/2024

बड़ी खबर: कवर्धा में फिर बवाल, युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने एक घर को जलाया, SP के साथ धक्का-मुक्की, 40 ग्रामीण हिरासत में

बड़ी खबर: कवर्धा में फिर बवाल, युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने एक घर को जलाया, SP के साथ धक्का-मुक्की, 40 ग्रामीण हिरासत में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रविवार को बड़ा बवाल हो गया है। यहां एक युवक की आत्महत्या के बाद भड़के ग्रामीणों ने हत्या के शक में एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश और धक्का-मुक्की की खबर है। जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। मामले में पुलिस ने 40 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले युवक शिव कुमार साहू का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक का पड़ोसियों के साथ पुराना विवाद था। पड़ोसियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के शक में ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों ने पड़ोसी के घर में आग लगा दी। आग की जद में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। घटना के दौरान घर में कोई था या नहीं अभी इसकी अभी पुख्ता पुष्टि नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक पल्लव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव के अंदर दाखिल होने से रोक दिया। एसपी के साथ ग्रामीणों ने झूमाझटकी की। इस झूमाझटकी में 8 पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। तकरीबन 40 ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। 400 से ज्यादा जवानों को गांव में तैनात किया गया है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…