• 15/09/2024

डीजे की तेज आवाज से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप

डीजे की तेज आवाज से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में डीजे की तेज आवाज से त्रस्त एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत की वजह का जिक्र किया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई के हथखोज स्थित शातला पारा में रहने वाले 55 वर्षीय धन्नू लाल साहू के घर के सामने मोहल्लेवालों ने गणेश बैठाया है। जहां समिति के लोग तेज आवाज में डीजे बजाते थे। बताया जा रहा है कि धन्नू ने समिति के लोगों से आवाज कम करने की कई बार मिन्नतें की। लेकिन समिति के लोगों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

शनिवार रात को भी डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हुआ। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने डीजे बंद करवा दिया। मामला थाना पहुंचा, जहां मोहल्ले वालों ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर समझौता करा दिया।

थाना से वापस लौटने पर समिति अध्यक्ष गोल्डी वर्मा ने एसडीएम से मिली अनुमति धन्नू के चेहरे पर दे मारी और कहा कि उसके पास अनुमति है। अब वह तेज आवाज में ही गाने बजाएगा। जिसके बाद काफी देर तक विवाद उनके बीच विवाद चला। वहां मौजूद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। जिसके बाद धन्नू ने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में उसने समिति अध्यक्ष गोल्डी वर्मा द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…