• 16/09/2024

पति का हाईवोल्टेज ड्रामा; हाथ में कट्टा, शरीर पर केरोसिन छिड़क पहुंचा ससुराल

पति का हाईवोल्टेज ड्रामा; हाथ में कट्टा, शरीर पर केरोसिन छिड़क पहुंचा ससुराल
Spread the love

बिहार के पूर्णिया से एक व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। जहां हाथों में देसी कट्टा और पूरे शरीर पर केरोसिन छिड़क कर एक शख्स अपने ससुराल पहुंच गया। और जमकर हंगामा करने लगा। अपनी पत्नी को बंधक बना लिया इतना ही नहीं युवक ने कट्टे से कई राउंड फायरिंग भी। युवक के हाथ में देसी कट्टा देखकर ससुराल वाले सभी लोग डर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक इस युवक का नाम मनोहर झा है। जिसकी शादी मेघा कुमारी के साथ 2010 में प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। अंतरजाति विवाह के कारण युवक को पूरे समाज के विरोध का सामना करना पड़ा था। शादी के कुछ समय बाद पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया जिसे मनाने की कोशिश करता हुआ युवक पत्नी के पास पहुंचकर ससुराल में हंगामा करने लगा।

युवक ने पत्नी को धमकी दी और अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। बहरहाल युवक को पुलिस अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की युवक काफी परेशान है उसेेेेेेे काउंसलिंग की आवश्यकता है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…