• 18/09/2024

Breaking: CAF जवान ने कैंप में बरसाई गोलियां, 4 साथियों को किया शूट, दो की मौत

Breaking: CAF जवान ने कैंप में बरसाई गोलियां, 4 साथियों को किया शूट, दो की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के जवान ने अपने साथियों के ऊपर ही फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

मामला सामरी थाना क्षेत्र के भूताही कैंप का है। सीएएफ के एक जवान ने अपने चार साथियों को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर ही एक जवान की मौत गई थी। वहीं दूसरे जवान ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मृतक आरक्षक का नाम रुपेश पटेल और संदीप पाण्डेय बताया जा रहा है।।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। गोली चलाने वाले आरक्षक अजय सिदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरक्षक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी घटना की वजह पता नहीं चल पाई है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…