• 19/09/2024

स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जल्द रद्द होगी मान्यता

स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जल्द रद्द होगी मान्यता
Spread the love

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेडक्लिफ स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस घटना में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। रेडक्लिफ स्कूल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन की गलती मानी है। जिसके बाद इस विद्यालय की मान्यता रद्द हो जाएगी। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि छात्राओं के साथ ही नहीं बल्कि छात्रों के साथ भी छेड़छाड़ हो चुकी है। दरअसल, बुधवार को राजधानी भोपाल से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। जहां तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया गया। स्कूल के शिक्षक ने ही बच्ची के साथ हैवानियत की। दो दिन पहले हुई इस घटना की शिकायत पीड़िता की मां ने स्कूल प्रबंधन से की थी। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अनसुनी कर दी। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा।

पुलिस ने स्कूल में जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपी शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बुधवार को इस मामले में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपी पर सख्स से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पेशल कोर्ट के माध्यम से न्याय दिलाने की बात कही थी।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…