• 19/09/2024

मिर्च पर बवाल; जवानों के बीच कहा-सुनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की हत्या!, गांव में पसरा मातम

मिर्च पर बवाल; जवानों के बीच कहा-सुनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की हत्या!, गांव में पसरा मातम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के CAF कैंप में एक जवान ने दो अन्य जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों जवान मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है।

जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला जवान अजय सिदार सीएएफ कैंप में खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान रुपेश से मिर्च मांगी। उसने मिर्च देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई।

इसे भी पढ़ें: नक्सल हिंसा पीड़ित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कई खो चुके हैं हाथ…तो कुछ के नहीं हैं पैर

वहां मौजूद गार्ड कमांडर ने रूपेश का सपोर्ट किया इससे भड़क कर अजय ने खाना छोड़ हाथ धोया। और साथी जवान की इंसास राइफल उठाकर दोनों पर जमकर फायरिंग कर दी। हत्या की खबर मिलते ही जवानों के गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग लेकर चक्का जाम कर दिया है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…