• 19/09/2024

दिल्ली के जंतर-मंतर में डटे बस्तर के नक्सल प्रभावित परिवार, अमित शाह से मिलकर बताई अपनी पीड़ा

दिल्ली के जंतर-मंतर में डटे बस्तर के नक्सल प्रभावित परिवार, अमित शाह से मिलकर बताई अपनी पीड़ा
Spread the love

दिल्ली के जंतर मंतर में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने अपने अधिकारों और बस्तर में शांति की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने नक्सल हिंसा की वजह से झेले गए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कष्टों को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की हिंसा ने उनके जीवन को किस तरह प्रभावित किया है और उनके गांव में विकास को बाधित किया है।

ग्रामीणों ने सरकार से नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं नक्सल पीड़ितों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर की वर्तमान स्थिति और नक्सली हिंसा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बता दें 55 सदस्यीय इस दल में कई आदिवासी ऐसे हैं जो नक्सली हिंसा की वजह से अपने शरीर का अंग खो चुके हैं।

दल में आदिवासी युवा और महिला भी शामिल हैं। इनमें से किसी का एक पैर नहीं है तो कोई हाथ या शरीर का दूसरा अंग नक्सली हिंसा की वजह से खो चुका है। बस्तर में नक्सली हिंसा के खिलाफ काम कर रही है। बस्तर शांति समिति के नेतृत्व में आदिवासियों का दल तीन दिन तक दिल्ली में रहेगा।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…