• 19/09/2024

आस्था पर आघात! तनाव के बीच शहर बंद, गंदे नाले में किया गया था बप्पा का विसर्जन

आस्था पर आघात! तनाव के बीच शहर बंद, गंदे नाले में किया गया था बप्पा का विसर्जन
Spread the love

मंदसौर जिले में लगातार तीसरे दिन सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भानपुरा तहसील में गणेश मूर्तियों को नदी की बजाय गंदे नाले में विसर्जित किए जाने को लेकर बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने नगर बंद कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।

बता दें, नगर परिषद के एक कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक संजय पंचोली ने इन प्रतिमाओं को नदी के बजाय एक गंदे नाले में विसर्जित कर दिया।बुधवार को सुबह जब मूर्तियों को लोगों ने गंदे नाले में देखा तो वे आक्रोशित हो गए। गंदे नाले में पड़े मूर्तियों के फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। नगर में इस घटना को लेकर तनाव बढ़ गया।

हिन्दू संगठनों के आव्हान पर नगर बंद हो गया। और CMO के निलंबन की मांग की। प्रशासन से चर्चा ओर उचित आश्वासन के बाद नाराज लोग माने और प्रदर्शन खत्म किया। नगर पालिका अधिकारी ने दोषी कर्मचारी को निलंबित कर दिया. वही पुलिस ने परिषद कर्मचारी पर FIR दर्ज किया। नगर पालिका CMO अशफाक ख़ान ने सोशल मीडिया पर वीडीयो जारी कर हिंदू समाज से माफी मांगी।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…