• 20/09/2024

छत्तीसगढ़ में भालू का आतंक..पति-पत्नी पर किया जानलेवा हमला….कहीं रिहायशी इलाकों में जमाया डेरा

छत्तीसगढ़ में भालू का आतंक..पति-पत्नी पर किया जानलेवा हमला….कहीं रिहायशी इलाकों में जमाया डेरा
Spread the love

बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के जंगल में खुखड़ी उखाड़ने गए एक दंपत्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं पति ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद सड़क नहीं होने की वजह से 8 किलोमीटर तक झलंगी में ढोकर महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

BMO ने बताया की महिला को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है। इधर, कांकेर में भालू लगातार भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। एक बार फिर अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में दो भालू पहुंच गए।

भालुओं को देख कर स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। भालू के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने का ये पहला मौका नहीं है। कुछ अरसा पहले भी एक भालू यहां पहुंचा था। इससे पहले नाथिया-नवागांव रिसॉर्ट के किचन में भालू घुस गया था।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…