• 20/09/2024

‘ब्रा उतारकर ब्रेस्ट में मारा लात, अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और..’ आर्मी अफसर की मंगेतर से पुलिस की रुह कंपा देने वाली दरिंदगी

‘ब्रा उतारकर ब्रेस्ट में मारा लात, अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और..’ आर्मी अफसर की मंगेतर से पुलिस की रुह कंपा देने वाली दरिंदगी
Spread the love

रोडरेज के एक मामले में पुलिस के पास कंप्लेन लिखाने गए आर्मी अफसर और उसकी मंगेतर के साथ पुलिस ने जो बर्बरता की है उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़िता महिला ने जो बताया वो न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि शर्मसार करने वाला है।आर्मी अफसर की मंगेतर ने पुलिस पर उसकी ब्रा उतारकर मारपीट करने और पैंट उतारने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अफसर ने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर रेप करने की धमकी दी।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की बेटी से पुलिस की दरिंदगी

मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का है। भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट के अफसर की मंगेतर भुवनेश्वर में अपना रेस्टोरेंट चलाती है। महिला के पिता आर्मी के रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं। महिला के मुताबिक 14 सितंबर की देर रात वह रेस्टोरेंट बंद कर आर्मी अफसर के साथ घर लौट रही थी। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनके साथ बदसलूकी की। जिसके बाद वे कंप्लेन लिखाने भरतपुर थाना पहुंचे।

आर्मी अफसर की मंगेतर के मुताबिक,”हम भरतपुर थाने पहुंचे तो वहां सिविल ड्रेस में एक महिला कांस्टेबल मौजूद थी। हमने कांस्टेबल से एफआईआर दर्ज करने और पेट्रोलिंग टीम भेजने की रिक्वेस्ट की। उसने कोई हेल्प करने की बजाय गाली गलौच करना शुरू कर दिया। मैं ने उन्हें बताया कि मैं एक वकील भी हूं और ऐसे समय में एफआईआर लिखना उनकी ड्यूटी है। तो वो और गुस्सा करने लगी। थोड़ी देर बाद कुछ पुलिसकर्मी थाना पहुंचे और उन्होंने आर्मी अफसर को कंप्लेन लिखने के लिए कहा।”

महिला ने आगे कहा, “अचानक पता नहीं क्या हुआ किसी बात पर पुलिस अफसर भड़क गए, उन्होंने मेरे मंगेतर (आर्मी अफसर) को लॉकअप में डाल दिया। मैंने पुलिस वाले को कहा कि आप एक आर्मी ऑफिसर को कस्टडी में नहीं ले सकते, यह गैरकानूनी है। मेरे इतना कहते ही महिला पुलिस कर्मियों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। एक महिला पुलिस कर्मी ने मेरी गर्दन पकड़ी तो मैंने उनके हाथ में काट लिया।”

ब्रा उतारकर लात से मारा, अपना प्राइवेट पार्ट निकाला…

महिला ने आगे कहा, “उन्होंने मेरा हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर में एक पुरुष अफसर आकर मेरा ब्रा उतारकर मेरे सीने पर कई बार लात मारी। उसने मेरी पैंट उतार दी। इसके बाद मेरा पैंट उतार दिया और अपना पैंट उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर कहा कि कितने बार तुम लेना चाहोगी कि तुम चुप रहोगी, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा चिल्ला रही थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांंगी रिपोर्ट

मामले में भरतपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी सहित 5 अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजीपी से 3 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। ओडिशा पुलिस ने मामले की सीआईडी जांच की घोषणा की है।

Related post

मिलकर काम करें, शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाएं – शंगीता आर.

मिलकर काम करें, शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

Spread the love00 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव ने समीक्षा बैठक के बाद दोपहर से शाम तक कार्यों का…
गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246…

Spread the loveरायपुर। गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन समारोह आज गुरुद्वारा गुरुनानक नगर तेलीबांधा में श्रद्धा एवं उत्साह…
माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग – मुख्यमंत्र विष्णु देव साय

माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु…

Spread the love०-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को समन्वय कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर / जांजगीर-चांपा जिले…