• 20/09/2024

अतिथि शिक्षकों पर शिक्षा मंत्री के बयान पर मचा घमासान, टीचरों ने खोला मोर्चा, इस्तीफा देने की मांग

अतिथि शिक्षकों पर शिक्षा मंत्री के बयान पर मचा घमासान, टीचरों ने खोला मोर्चा, इस्तीफा देने की मांग
Spread the love

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री के अतिथि शिक्षकों को मेहमान बताने वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। गांधी जयंती के मौके पर अतिथि शिक्षक भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करने वाले हैं।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नियमितीकरण के सवाल पर अतिथि शिक्षकों को मेहमान बताया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि क्या मेहमान बनकर आओगे तो घर पर कब्जा कर लोगे? उनका बयान सामने आने के बाद अतिथि शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल बना हैकर्स का शिकार! क्रिप्टोकरंसी बढ़ावा देने वाली वीडियो हो रहे जमकर वायरल

उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इधर कांग्रेस भी शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अतिथि शिक्षकों से माफी मांगने और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।

Related post

Aaj ka Panchang 18 October 2026: आज की जाएगी मां महागौरी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang 18 October 2026: आज की जाएगी…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: मेष, वृषभ और…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…
रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…