• 20/09/2024

लोहारडीह हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी सहित 23 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DSP का ट्रांसफर

लोहारडीह हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी सहित 23 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, DSP का ट्रांसफर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में रेंगाखार थाना प्रभारी सहित 23 पुलिस कर्मियों को लाइऩ अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही डीएसपी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

आईजी दीपक झा ने शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लाहारीडीह की घटना के बाद रेंगाखार थाना प्रभारी, एसआई महामंगलम, एसआई अंकिता समेत 23 पुलिसकर्मिसों को लाइन अटैच किया गया है। जबकि DSP संजय ध्रुव को हटाकर उनके स्थान पर कृष्णा चंद्राकर को कमान सौंपी गई है।

क्या है मामला ?

आपको बता दें कवर्धा जिले के लोहारडीह में 14 सितंबर की रात शिव प्रसाद साहू की पेड़ में लटकती लाश मिली थी। हत्या के शक में आक्रोशित ग्रामीणों ने पड़ोस में रहने वाले रघुनाथ साहू के घर पर आग लगा दी। जिससे रघुनाथ साहू की जिंदा जलने से मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने 160 लोगों को आरोपी बनाया। वहीं गांव की 33 महिलाओं सहित 69 ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में एक आरोपी प्रशांंत साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। मृतक प्रशांत साहू के पूरे शरीर पर मारपीट और चोट के निशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मारपीट की वजह से प्रशांत साहू की मौत हुई है।

प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में जेल से मां और भाई भी पहुंचे। इस दौरान प्रशांत की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मेरा कपड़ा उतारकर मुझे भी खूब मारा।

Related post

CG – नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद : 1000 डेटोनेटर, रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

CG – नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद :…

Spread the loveकांकेर। बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवाद के खात्मे की…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में होगी इन पदों पर भर्ती, राज्य सरकार को जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने के दिए निर्देश…

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में होगी इन…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है।…
छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था ये घटिया काम, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश….

छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था…

Spread the loveधमतरी। छहत्तीगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के भीतर…